बसना

महासमुंद:दशगात्र में गई थी महिला, पीछे से घर में चोरी; 40 हजार के जेवर-नकदी ले गए चोर

महासमुंद। ग्राम खैरा वार्ड क्रमांक 10 भाठापारा में एक सूने मकान का ताला-कुंडी तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 40 हजार रुपये कीमती जेवरात और नगदी रकम चोरी कर ली। घटना के समय मकान मालिक महिला अपने जेठ के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बलौदा गई हुई थी।
पीड़िता के अनुसार वह 6 अगस्त को घर से बलौदा गई थी। 8 अगस्त की सुबह उसकी छोटी बहन टिकेश्वरी मिरी ने फोन कर बताया कि घर की कुंडी टूटी हुई है और मकान खुला पड़ा है। इसके बाद पीड़िता उसी दिन दोपहर करीब 1 बजे घर पहुंची। अंदर जाकर सामान की जांच करने पर बैग में रखे दो नग सोने की कान की बूंदे, दो नग सोने की फुल्ली, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, चार नग चांदी के पायल, आठ नग चांदी की बिछिया तथा 20 हजार रुपये नगद गायब मिले।
चोरी गए सोने के जेवरों की कीमत करीब 10 हजार रुपये, चांदी के जेवरों की कीमत करीब 10 हजार रुपये और नगदी 20 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह कुल करीब 40 हजार रुपये की चोरी हुई है। आसपास तलाश करने के बाद भी चोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!