बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल 4 जुलाई को देंगे परामर्श

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा पेट, आंत एवं लीवर से संबंधित रोगों के निदान और उपचार के लिए एक विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के प्रतिष्ठित पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल (एमडी, डीएनबी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह परामर्श शिविर 4 जुलाई 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में पेट में छाले एवं अल्सर, आमाशय एवं अग्नाशय की बीमारियां, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट एवं आंतों के कैंसर, टीबी रोग, लीवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय एवं पित्त नली की पथरी, छोटी एवं बड़ी आंत की बीमारियां, फंगल संक्रमण, आंतों की सूजन, पीलिया, हेपेटाइटिस तथा गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। डॉ. साकेत अग्रवाल वर्तमान में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट एवं एंडोस्कोपिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे पूर्व पंजीयन कराएं तथा परामर्श के दौरान अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट एवं चिकित्सकीय दस्तावेज साथ लेकर आएं।
यह विशेष चिकित्सा सेवा अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!