बसना

सरायपाली में हर गुरुवार उपलब्ध रहेंगी हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. रजनी

सरायपाली। श्वास एवं फेफड़ों से संबंधित रोगों के उपचार के लिए अब सरायपाली क्षेत्र के मरीजों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन एवं एमडी (रेस्पिरेटरी मेडिसिन) विशेषज्ञ डॉ. श्री रजनी अब प्रत्येक गुरुवार को सरायपाली में मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगी।
अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड आईडीबीआई बैंक के पास, सरायपाली में 2 जुलाई 2026 से यह विशेष परामर्श सेवा प्रारंभ की जा रही है। मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
डॉ. श्री रजनी द्वारा फेफड़ों की बीमारी, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लंबे समय से चल रही खांसी, छाती में पानी भरना, निमोनिया, टीबी (क्षय रोग), खर्राटे की समस्या, नींद संबंधी विकार तथा फेफड़ों के कैंसर सहित विभिन्न श्वसन रोगों का विशेषज्ञ उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय से खांसी, सांस फूलने या अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो इस विशेषज्ञ परामर्श सेवा का लाभ अवश्य उठाएं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9303623130, 7773086100 एवं 9174335366 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!