बसना

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भालू हमले के मरीज को इलाज कराने भेजा रायपुर

बसना(काकाखबरीलाल)। नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल के द्वारा समस्त क्षेत्रवासी के अच्छी स्वास्थ्य के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा एवं उपचार सेवा जारी किया गया है।
बसना अंचल के ग्राम पंचायत रूपापाली के आश्रित ग्राम चपिया में 3 भालुओं के हमले से 52 वर्षीय गोपाल पारेश्वर पिता मयाराम पारेश्वर बुरी तरह से घायल हो गया जिसके बाद उसे ईलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र बसना लाया गया लेकिन उचित इलाज नहीं मिलने से उन्हें कहीं और रीफर किये जाने की बात कही गई इस बात की सुचना मिलते ही डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बेहतर ईलाज कराने के लिए नीलांचल एंबुलेंस सेवा से रायपुर भेजा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!