महासुमंद

महासमुंद:गाली-गलौज करने से मना किया तो पड़ोसी ने डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। नयापारा स्थित दलदली रोड वार्ड नंबर 11 में गाली-गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित 9 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर था। इसी दौरान उसका पड़ोसी महेश साहू घर के सामने  अश्लील गाली-गलौज कर रहा था। पीड़ित ने घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि महेश साहू ने हाथ-मुक्का और डंडे से पीड़ित के साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना के दौरान बलराम मिश्रा और संदीप ध्रुव ने बीच-बचाव किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!