महासुमंद

महासमुंद:कुत्ता टहलाने गए मजदूर पर धारदार हथियार से हमला

महासमुंद। ग्राम बिरकोनी के वार्ड नंबर 04 में रात के समय कुत्ता टहलाने गए मजदूर के साथ मारपीट कर धारदार वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 4 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे पीड़ित अपने कुत्ते को टहलाने के लिए गांव के बर चौरा के पास गया था। वहां डेविड मांडे, प्रकाश काटले और आकाश मांडे पहले से मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि डेविड मांडे उसके बारे में कुछ बात कर रहा था। पूछने पर डेविड ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि विवाद के दौरान डेविड मांडे ने अपने पास रखी धारदार वस्तु से पीड़ित के सिर पर दो जगह वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपनी पत्नी ममता टण्टन को दी। शिकायत में प्रकाश काटले और आकाश मांडे को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां वह दो दिनों तक भर्ती रहा। उपचार के बाद पीड़ित ने थाना महासमुंद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!