शुभा नर्सिंग होम में आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर जांच पर जोर

सरायपाली। शरीर में लगातार वजन बढ़ना या कम होना, सुस्ती-थकान, चेहरे पर पिंपल्स और बाल झड़ने जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों के पीछे हार्मोनल असंतुलन, थायरॉइड, एनीमिया अथवा विटामिन की कमी जैसे कारण हो सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सरायपाली में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नर्सिंग होम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए CBC, थायरॉइड प्रोफाइल (TSH, FT3, FT4), HbA1c/फास्टिंग ब्लड शुगर, आयरन प्रोफाइल एवं सीरम फेरिटिन, विटामिन B12, विटामिन D, LFT और RFT जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विशेष रूप से महिलाओं में पिंपल्स और अत्यधिक बाल झड़ने जैसी समस्याओं की स्थिति में चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टेस्टोस्टेरोन, DHEAS, LH, FSH, प्रोलैक्टिन और फास्टिंग इंसुलिन जैसी जांच भी कराई जा सकती है। इन जांचों का उद्देश्य संभावित हार्मोनल असंतुलन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों की पहचान में चिकित्सकों को सहायता प्रदान करना है।
शुभा नर्सिंग होम की ओर से होम कलेक्शन, किफायती दरों पर जांच, आधुनिक तकनीक और रिपोर्ट सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। नर्सिंग होम जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली (छत्तीसगढ़) में स्थित है।
संपर्क: 9131622029, 8815629039.





























