महासुमंद

महासमुंद:12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 14 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती

महासमुंद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 शासकीय परिसरों में इन-हाउस मॉडल के तहत आधार केंद्रों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी महासमुंद द्वारा 14 आधार संचालक/ऑपरेटरों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आधार केंद्र विकासखंड महासमुंद के पटेवा और सिरपुर, बागबाहरा के खम्हरिया तेंदुकोना और नर्रा, पिथौरा के बोईरडीह, टेका और खुटेरी, बसना के गढ़फुलझर, भंवरपुर और बड़े साजापाली तथा सरायपाली विकासखंड के छुईपाली, बलौदा और पाटसेंद्री स्थित शासकीय कार्यालयों में संचालित होंगे।
आधार ऑपरेटर के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी वर्तमान में किसी संस्था का नियमित विद्यार्थी नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर संबंधी डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। आवेदक महासमुंद जिले का मूल निवासी होना चाहिए। एक अभ्यर्थी केवल एक शासकीय कार्यालय के लिए आवेदन कर सकेगा।
चयनित अभ्यर्थी को NSEIT की ईए सुपरवाइजर/ऑपरेटर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद यूआईडीएआई द्वारा पंजीयन नंबर प्रदान किया जाएगा। अनुबंध के समय चयनित अभ्यर्थी को 1.50 लाख रुपये की डीडी जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, महासमुंद के पक्ष में सुरक्षा निधि के रूप में जमा करनी होगी।
चयनित आधार ऑपरेटरों को अपने निर्धारित शासकीय कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय के अनुसार स्वयं उपस्थित होकर आधार संबंधी सेवाएं प्रदान करनी होंगी।
31 अगस्त तक आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर, जिला महासमुंद, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, कक्ष क्रमांक 22 (सीजी स्वान कक्ष), बी.टी.आई. रोड, जिला महासमुंद, पिन-493445 के पते पर भेजना होगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!