सरायपाली

सरायपाली:किसानों को हरी खाद, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, एग्रीस्टैक पंजीयन एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सरायपाली।जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बसना एवं सरायपाली विकासखंड के नौगड़ी, जोगनीपाली, बालसी, भोथलडीह, सिरबोड़ा, चकरदा, बिरकोल, परसदा और कोटेनदरहा सहित अन्य गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरी खाद के उपयोग, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई।
कृषकों को धान उत्पादन में जैविक विकल्प अपनाने के लिए बीजीए (ब्लू ग्रीन एल्गी) यूनिट स्थापना के लाभों एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इसके अलावा पात्र किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करते हुए इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं कृषि विकास से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान किसानों ने अपनी कृषि संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर विशेषज्ञों से चर्चा कर समाधान प्राप्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!