महासुमंद

तुमगांव:आईपीएल सट्टे के पैसे मांगने पर खूनी विवाद, चाकू-चापड़ से हमला, कई घायल

तुमगांव। आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत के दौरान जीती गई उधारी रकम मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रार्थी उज्जवल पुरैना ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 2 जून 2026 की शाम उसने कमलेश अजगले से अपने 1000 रुपये मांगे थे। कमलेश ने उसे घर आकर पैसे लेने के लिए कहा।
उज्जवल अपने साथी रविन्दर पुरैना के साथ कमलेश के घर पहुंचा, जहां पैसों की मांग करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कमलेश अजगले ने मृत पिता के संबंध में अपशब्द कहे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राजू अजगले, रेखा अजगले और परिवार के अन्य सदस्य भी कथित रूप से चाकू व चापड़ लेकर पहुंचे और हमला करने का प्रयास किया।
उज्जवल के अनुसार वह वहां से भाग निकला, लेकिन रविन्दर पुरैना को आरोपियों ने पकड़ लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर द्वारिका पुरैना, सुरेश पुरैना और रोशन बांधे बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिन्हें भी चाकू और चापड़ से मारपीट कर घायल कर दिया गया।
घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस की सहायता से सभी घायलों को तुमगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1), 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!