महासुमंद

प्राक्चयन परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून

तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी कराने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु राज्य में नवीन बालक एवं कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय सत्र 2023-24 से संचालित किया जाता है।
आदिवासी विकास सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में नवीन बालक एवं कन्या प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2023 तक है। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 13 जून से 15 जून 2023 तक का समय रहेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि रविवार 25 जून 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट लिंक
http://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail
पर कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट
www.tribal.cg.gov.in
पर एवं जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी महासमुंद से प्राप्त कर सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!