तेदुकोना: गाली-गलौज के बाद युवक से मारपीट, आंख के नीचे आई चोट

तेदुकोना। चौकी बुंदेली क्षेत्र के ग्राम फिरगी में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक से बांस के डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 फिरगी निवासी कुमार रात्रे (26) ने शिकायत में बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के सामने गली में खड़ा था। इसी दौरान उसके चाचा का लड़का विजय रात्रे, पिता समारू रात्रे वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। कुमार द्वारा गाली देने से मना करने पर विजय ने वहां रखे बांस के राचड़ से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में कुमार की दाहिनी आंख के नीचे चोट लगने से खून निकलने लगा।
घटना के दौरान नंदु अजगल्ले, कुमार की पत्नी लक्ष्मी रात्रे और छोटे भाई राजेन्द्र रात्रे ने घटना देखी तथा बीच-बचाव किया। शिकायत के आधार पर चौकी बुंदेली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


























