खल्लारी

खल्लारी:जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आया युवक, मौत

खल्लारी। थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम ओंकारबंद में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना 10 जून की रात करीब 8 बजे की बताई गई है। मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोटवार चंद्रशेखर चौहान ने सरपंच दुष्यंत चंद्राकर के साथ थाना पहुंचकर सूचना दी कि कनिष्क राइस मिल के पीछे जंगल में एक युवक बिजली करंट की चपेट में आ गया है। करंट लगने से उसके शरीर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मर्ग क्रमांक 35/2026 की जांच के दौरान सरपंच दुष्यंत चंद्राकर, करन सिंग, पंचराम बरिहा, ग्राम कोटवार चंद्रशेखर चौहान एवं मोहन चंद्राकर के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि मृतक द्वारा जंगली सुअर के शिकार के लिए 3-4 फेस निम्न दाब/उच्च दाब विद्युत लाइन से अवैध रूप से डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली चोरी की जा रही थी। इसी दौरान वह बिछाए गए बिजली तार की चपेट में आ गया।
मर्ग जांच में घटना के लिए मृतक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!