खल्लारी : तु मना करने वाला कौन होता है कहते हुए जान से मारने की धमकी

खल्लारी. तेजस्वी चंद्राकर ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हाडाबंद का निवासी है उनके भाई नागेश चंद्राकर एवं गुलशन कुमार ध्रुव हाडाबंद चौक ओवरब्रिज के पास स्थित गुलशन ढाबा का संयुक्त रूप से संचालन करते है। दिनांक 22 अगस्त के रात्रि 9.30 बजे खाना खाने गुलशन ढाबा हाडाबंद में वह , हरीश चंद्राकर, टिकेश्वर सेन के साथ बैठकर खाना खा रहे थे कि उसी समय हितेश साहू, सितेश यादव, संजु साहू आये और कहने लगे कि तुम लोग यहां कैसे बैठे हो कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगे तब उनके बडा भाई नागेश चंद्राकर ने गाली गलौज देने से मना किया तब हितेश साहू, सितेश यादव, संजु साहू के द्वारा तु मना करने वाला कौन होता है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्लेन की क्वार्टर की शीशी से नागेश चंद्राकर के सिर के पीछे में मारे जिससे नागेश चंद्राकर के सिर में चोट आया है जिसे उन्हें दोस्तो की मदद से आरएलसी हास्पिटल महासमुंद में भर्ती किये है। घटना को गुलशन कुमार ध्रुव, योगेन्द्र ध्रुव, तेजुराम ताण्डी देखे एवं सुने है। पुलिस ने प्रार्थी कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.





























