खल्लारी

खल्लारी:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक पर मामला दर्ज

खल्लारी   ।थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमोरा निवासी 22 वर्षीय सूरज खड़िया 19 जुलाई 2025 को अपने दोस्तों ताम्रध्वज ठाकुर एवं तेजेश्वर खड़िया के साथ बाइक से घरेलू कार्य से अरंड गया था। लौटते समय अरंड के पास एक मोड़ पर पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GW 2788 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सूरज खड़िया के सिर, जबड़े और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके साथियों को भी चोटें लगीं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से सूरज खड़िया को बेहतर इलाज हेतु रायपुर रेफर किया गया। डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रायपुर में उपचार के दौरान 2 अगस्त 2025 को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने सिर एवं मस्तिष्क की हड्डियों में गंभीर चोट, हृदय में आंतरिक क्षति तथा दुर्घटना से उत्पन्न जटिलताओं को मृत्यु का कारण बताया है। मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों तथा प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों के आधार पर पुलिस ने पाया कि दुर्घटना आरोपी बाइक चालक की तेज एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन चलाने के कारण हुई थी। जांच उपरांत खल्लारी पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(क) एवं 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!