सरायपाली

सरायपाली:उप पंजीयक कार्यालय का ताला तोड़ चोरी का प्रयास, अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज

सरायपाली । नगर स्थित उप पंजीयक कार्यालय में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 10 जून की शाम से 11 जून की सुबह के बीच की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप पंजीयक कार्यालय सरायपाली में 10 जून को नियमित कार्यालयीन कार्य समाप्त होने के बाद शाम करीब 6 बजे कार्यालय बंद कर सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह कार्यालय पहुंचने पर मुख्य द्वार एवं उप पंजीयक कक्ष के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात व्यक्ति ने कार्यालय में प्रवेश कर तीन आलमारियों के ताले तोड़कर क्षति पहुंचाई तथा खाली कैश पेटी को कार्यालय की छत पर फेंक दिया।
घटना की सूचना सुबह समाचार पत्र वितरित करने वाले व्यक्ति ने कार्यालय अधिकारियों को दी। इसके बाद उप पंजीयक ने कार्यालय के दस्तावेजों एवं कंप्यूटर सिस्टम का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि किसी भी दस्तावेज अथवा कंप्यूटर प्रणाली को नुकसान नहीं पहुंचा है और कोई महत्वपूर्ण सामग्री चोरी नहीं हुई है।
मामले की लिखित शिकायत थाना सरायपाली में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4) एवं 62 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!