पटेवा

पटेवा:बेटी से मिलने के आरोप पर विवाद, मां-बेटी से मारपीट तीन के खिलाफ मामला दर्ज

पटेवा। ग्राम कोलपदर में बेटी से नरोत्तम यादव से मिलने जाने की बात को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार 9 सितंबर की शाम उसकी मंझली बेटी पुष्पा यादव अपनी सहेली सरिता ध्रुव के साथ ग्राम अमोरी में अपनी दीदी के घर मुरकु बनाने का सांचा लेने पैदल जा रही थी। रास्ते में नाला के पास नरोत्तम यादव ने पुष्पा से पूछताछ की। सांचा लेकर दोनों वापस घर आईं और घर के बाहर चौरा में बैठी थीं।
इसी दौरान रात करीब 7 बजे नरोत्तम यादव के भाई मनी यादव, मन्नु यादव और भूपेन्द्र यादव घर के सामने पहुंचे और पुष्पा पर नरोत्तम से मिलने जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। महिला के विरोध करने पर तीनों ने उसके और उसकी बेटी के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। आरोप है कि मनी यादव ने हाथ में पहने चूड़े से भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में महिला की दाहिनी आंख के नीचे व मस्तक तथा पुष्पा की बायीं आंख के ऊपर चोट आई। घटना को पुष्पा की सहेली सरिता ध्रुव ने देखना-सुनना बताया गया है। रात होने के कारण महिला उसी समय रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी और 10 सितंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!