पटेवा: घर से बाईक लेकर भागा चोर

पटेवा। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर से मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। वेदराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बरेकेल खुर्द थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । कक्षा ग्यारहवीं तक पढा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GC 6997 को दिनांक 11.08.2025 को रात्रि में घर के बाहर परछी में खडी कर कमरा में सो गया था, कि दिनांक 12.08.2025 के रात्रि करीबन 01.00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटर सायकल को चालू करने की आवाज सुनकर घर के बाहर निकलकर देखा तो मोटर सायकल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लेकर भाग गये । जिसका आसपास पता तलाश आज दिनांक 15.08.2025 तक करते रहा, कोई पता नहीं चला । पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GC 6997 जिसका इंजन नंबर HA10ETFHB27457 चेचिस नंबर MBLHA10BJFHB02625 कीमती करीबन 20,000 रूपये को घर के बाहर परछी ग्राम बरेकेल खुर्द से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















