पटेवा:ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर

पटेवा । आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।कुदन साहु ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है । बी.ए. तक पढा लिखा है । दिनांक 15.08.2025 को मामा हरिलाल साहू अपने TVS सुपर एक्सल मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MU 9401 में ग्राम बोड़रा से चिरको जा रहा था, कि दोपहर करीबन 03.00 बजे NH 53 रोड बस स्टैण्ड पटेवा के पास पहुंचा था व रोड क्रास कर रहा था तभी झलप की ओर से आ रही ट्रेलर ट्रक क्रमांक CG 04 MM 8121 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे मामा के TVS सुपर एक्सल मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MU 9401 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । एक्सीडेन्ट करने से मामा हरिलाल साहू के दाहिने पैर व शरीर के अन्य भाग में चोट आया है । जिसे ईलाज हेतु डायल 112 वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल तुमगांव ले गये थे, जहां से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद में ले जाकर भर्ती किये है । घटना को स्वंय एवं भाई देवेन्द्र साहू व अन्य लोग देखे हैं । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















