पटेवा:पुराने रंजिश की बात को लेकर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश की बात को लेकर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।महेश राम निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रायतुम थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । मजदूरी का काम करता है । कक्षा छटवीं तक पढा लिखा है । दिनांक 25/05/2025 को रात्रि में खाना खाकर गावं के प्रतीक च्वाईस सेन्टर के सामने टहल रहा था कि करीबन 07 बजे गांव के राजकुमार साहू व तेजराम साहू एक राय होकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार करने लगे, गाली देने से मना करने पर दोनो हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा बाद में राजकुमार साहू अपने हांथ में रखे डण्डा से मारपीट किया है एवं जान से मारने की धमकी दिये है । मारपीट से सिर, बांए हांथ के कलाई व पीठ में चोंट लगा है तथा खून निकला है । घटना को दयाराम पटेल, पुरानिक यादव देखे सुने है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















