बसना

बसना:अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाकर  मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।भानू प्रधान ने पुलिस को  बताया कि वह  ग्राम गढफुलझर का निवासी है वर्तमान में  ग्राम पतेरापाली में रहता है दिनांक 18.04.2025 को बेटा कांतिलाल प्रधान और बहू मीनाक्षी प्रधान अपने मोटर सायकल होण्डा ड्रीम योगा से बसना फेंसी सामान लेने आये थे और वापस घर जाते समय करीबन 06.30 से 07.00 बजे के बीच गढफुलझर से उडिसा जाने का मार्ग पाण्डे किराना दुकान के पास ग्राम गढफुलझर पहुंचे थे कि पीछे तरफ से आ रहीं अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाकर बेटे के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया। जिससे  बेटा कांतिलाल प्रधान और बहू मीनाक्षी प्रधान मोटर सायकल सहित गिर गये जिससे बेटा कांतिलाल को सिर, दाहिना हाथ, बांया पैर में चोट लगा है तथा बहू मीनाक्षी प्रधान को सिर में चोट लगा है ।  बेटा और बहू अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में ईलाज हेतु भर्ती हैं। घटना को सोहन लाल पाण्डे व सुरेश पाण्डे देखें हैं। ‍ पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!