महासुमंद

महासमुंद :महिला लापता, मजदूरी जाने की बात कहकर निकली थी जानिए डिटेल्स

महासमुंद। वार्ड नंबर 06 नयापारा निवासी संतोषी बाई बघेल (28) के लापता होने का मामला सामने आया है। पति की रिपोर्ट पर महासमुंद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, संतोषी बाई 3 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे रोज की तरह मजदूरी करने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद 10 सितंबर को पति ने थाना महासमुंद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
लापता महिला की पहचान के लिए पुलिस ने बताया कि उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट 6 इंच, चेहरा गोल, बाल काले, रंग गोरा और शारीरिक स्थिति सामान्य है। घटना के समय उसने साड़ी पहनी थी। वह कक्षा 5वीं तक पढ़ी है और हिंदी, छत्तीसगढ़ी तथा उड़िया भाषा बोलती है। उसके बाएं हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में K लिखा हुआ है।
पुलिस ने मामले में धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!