तुमगांव : कंटेनर ने बस को मारी ठोकर मामला दर्ज

तुमगांव. येतेन्द्र कुमार साहू ने तुमगांव आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भोरिंग में रहता है बस संचालन का काम करता है कि उनका बस क्रमांक CG 06 H 0156 के चालक डिगेश्वर निषाद ने उनको फोन करके बताया कि दिनांक 05.07.2022 को बस क्रमांक CG 06 H 0156 खरोरा से महासमुन्द आते समय करीबन 11.30 बजे भोरिंग रोड ओवरब्रीज के नीचे तुमगांव के पास पहुंचा था कि NH 53 रोड को छोंड़कर ओवब्रीज के नीचे आ रही कंटेनर क्रमांक NL 01 N 3694 का चालक अपनी कंटेनर को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर उनके बस के सामने बांए तरफ को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है। बताने पर उन्होंने आकर देखा तो एक्सीडेन्ट से उनके बस का सामने बांए तरफ क्षतिग्रस्त हो गया है एवं बस का चालक डिगेश्वर निषाद के दाहिना पैर को चोंट आया है जो ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती है एवं बस बैठे यात्री श्रीमती पूजा साहू एवं उसकी बच्ची एकांक्षा साहू व नीलकंठ को भी चोंटें आई है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























