तुमगांव: अज्ञात नकाबपोश लोगों ने ट्रक चालक से लूट लिए नगदी रकम व डीजल

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात नकाबपोश युवकों ने ट्रक चालक से नगदी रकम व डीजल लूट लिए जिस पर मामला दर्ज किया गया है।सुसान भोसागर ने पुलिस को बताया कि वह निवासी बडअमलीपाली थाना भटली जिला बरगढ ओडिसा का रहने वाला है कि झारसुगडा ओडिसा से ट्रक क्र0 OD17M7298 में माल लेकर रायपुर जा रहा था दिनांक 19.03.2026 को सुबह करीब 04 बजे मैं टायर चेक करने के लिये कोडार बांध के पास गाडी खडा कर टायर चेक कर रहा था तभी अचानक स्कार्पियों कार से 03 से 04 व्यक्ति मुह में नकाब बांधकर आये और पास रखे 900रू0 को छीन लिये और ट्रक के अंदर डाल दिया और बाहर आओगे तो जान से मार देंगे कहकर धमकी दिया। वे लोग अपने पास रखे राड से ट्रक की टंकी को तोडकर उसमें भरे हुए लगभग 350 लीटर डीजल कीमती 32500/रूपये को निकालकर ले गये। पुलिस ने 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।




























