तुमगांव: घर में चोरों ने बोला धावा ले उड़े नगदी रकम सहित कीमती जेवरात

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।नरेश दीवान ने पुलिस को बताया कि वह कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है। दिनांक 18/03/2026 को साडहु उसका परिवार घर आया था रात्रि 8.00 बजे पुरा परिवार खाना खाये घर के मेन दरवाजा तथा कमरा में ताला लगाकर पुरा परिवार रात्रि करीब 9.30 बजे छत में सोने चले गये थे, छत में कुलर लगा हुआ है कुलर चालु कर हम लोग सो गये थे सुबह करीबन 5.00 बजे पत्नि केंवरा बाई दीवान उठकर नीचे आई तब देखी की मेन दरवाजा तथा कमरा का ताला टूटा हुआ था तब आवाज लगाई तो नीचे आये देखे कि मेन दरवाजा का ताला तोडकर कमरा के अंदर रखे आलमारी का दरवाजा तोडकर आलमारी में रखे करीबन 2,50,000/- रूपये जो बोर खनन के लिए रखा था एवं पुरानी इस्तेमाली सोने का टाप्स एवं सोने का मराठी माला कीमती करीबन 18,000/- रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























