पटेवा:तुम छोटे गरीब खानदान की हो कहते हाथ मुक्का खपरैल से मारपीट

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।पुर्णिमा जोगी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छिन्दौली में रहती है गृहणी का काम करती है दिनांक 18/03/2026 को घर सुबह करीबन 11/30 बजे अपने बच्चों को स्कूल से आने के बाद खाना दे रही थी उसी समय जेठ घनश्याम जोगी आया और घरेलु बात को लेकर तुम छोटे गरीब खानदान की हो तुम्हारा चाल चलन छोटे खानदान जैसा है कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा तो गाली गलौच करने से मना की उसी समय पति भी आ गया और हमारे सामने जुबान चलाती हो गरीब खानदान की हो चुपचाप मुंह बंद करके रहा करो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए आज तुझे जान से मार देंगे कहकर पति देवकुमार जोगी हाथ मुक्का से तथा जेठ घनश्याम जोगी घर के छानी में लगे खपरैल से मारपीट करने लगा जिससे जमीन में गिर गयी तब जेठ लात घुसा से सीना में मारने लगा मारपीट करने से सिर, चेहरा में चोंट आकर सूजन आया है तथा दाहिने हाथ, गर्दन एवं सीना में दर्द हो रहा है मारपीट की घटना को अपने छोटे भाई सत्यप्रकाश माण्डे को फोन करके बतायी पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























