बसना: यहां क्यों आये हो कहते पिटाई मामला दर्ज

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।गायत्री पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बडेडाभा का रहने वाली है कक्षा आठवीं तक पढाई किया है घरेलू काम करती है कि पूर्व में पति मूरलीधर के द्वारा प्रताडना के मामले में केस चला रहा जिसकी पेशी में सरायपाली जा रही थी तब पता चला कि पति दूसरी पत्नि रख लिया पता चलने पर 17/03/2026 को दोपहर करीब 01 /00 स्वयं व अपने भाई मनोज पटेल, अक्षय पटेल मां गजमोती पटेल के साथ अपने ससुराल बडेटेमरी गये देखे कि वहां पर कुछ कार्यक्रम हो रहा था वहां पर जैसे ही देखे तो बोले कि यहां क्यों आये हो कहकर पति मूरलीधर पटेल गज लाल पटेल अनिल पटेल जयदेव पटेल सभी ग्राम बडेटेमरी एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्कार से मारपीट करने लगे बीच बचाव करने आये भाई मनोज पटेल, अक्षय पटेल व मां गजमोती को भी मारपीट किये है मारपीट करने से गला में सूजन है गाल, में दर्द हो रहा है तथा मनोज के पीठ, कान में दर्द हो रहा है तथा अक्षय के गाल चेहरा में सूजन है, व मां के पीठ कमर में दर्द हो रहा है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























