बागबाहरा: यूवक गया खेत देखने बाईक हो गया पार

बागबाहरा । आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है।कोमल सिंह साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 06 लालपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. का रहने वाला है, सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वर्तमान में खेती किसानी का काम करता है, दिनांक 15/03/2026 को 08.30 बजे अपने लड़का संजय साहू के साथ अपने मोटर सायकल होण्डा सइन क्रमांक CG-06-HG-1270 में ग्राम सोनदादर खार खेत गया था अपने मोटर सायकल को अपने खेत प्लाट के गेट के सामने लक कर खड़ा कर अपने खेत के अंदर तरफ गया था वापस लगभग 08.45 बजे वापस आकर देखा तो मोटर सायकल होण्डा सइन क्रमांक CG-06-HG-1270 जिस जगह पर लक कर खड़ा किया था उस जगह पर नहीं था, तब आसपास पता तलाश किया कही पता नही चला। मोटर सायकल होण्डा सइन क्रमांक CG-06-HG-1270 जिसका इंजन नंबर HC15EG3102488 एवं चेचिस नंबर ME4HC155MSG102151 कीमती 70,000/- रूपये का कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

























