बागबाहरा:पान दुकान में चोरों ने बोला धावा



बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में प्रकाश पानिग्राही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 03 थाना पारा का निवासी है जनपद पंचायत के पास पान एवं चाय की दूकान चलाता है । दिनांक 25/05/2024 से 28/05/2024 तक दूकान बंद था जब 29/05/2024 दूकान आया तो देखा की दूकान का पीछे का हिस्सा कटा हुआ था और चोरी हो गया था और सामान बिखरा हुआ था । गोल्ड फ्लेग 20 पैकेट कीमती 2000 रूपये ,30 पैकेट फ्लेग कीमती 2100 रूपये , क्लासिक 10 पैकेट कीमती 2000 रूपये ,राजश्री 15 पुडा कीमती 1875 रूपये, आशिकी 20 पुडा कीमती 2500 रूपये ,विमल 05 पुडा कीमती 625 रूपये ,पान पराग 05 पुडा कीमती 1100 रूपये ,सिग्नेचर 05 पुडा कीमती 1100 रूपये ,कुपन 300 रूपये ,नगदी 900 रूपये चोरी हो गया है लगभग 14500 रूपये की चोरी हुई है पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















