बागबाहरा : तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर चाकू से हमला

देव कुमार ठाकुर ने बागबाहरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड नं0 06 लालपुर बागबाहरा में रहता है डेयरी का काम करता है घर के पडोस में मेरा दामाद सुमेन्द्र ठाकुर किराये के मकान में रहता है। जो छोटा (पीकप) चलाता है आये दिन शराब पीकर घर आता है और गली में करता है कई बार मना किया नही माने और दिनांक 30/05/2022 के रात्रि 09/00 बजे शराब पीकर गली में गलौज कर रहा था जिसे सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा तब मैं मना किया और अपने घर आकर घर के आंगन में सो गया उसी समय सुमेन्द्र ठाकुर हाथ में चाकू लेकर मेरे घर घुसकर आया और मुझे कहा कि तुम मुझे गाली गुप्तार करने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर अपने हाथ में रखे चाकू से मेरे दाहिने हाथ की भुजा के पास मारा तब चिल्लाया आवाज सुनकर मेरी पत्नी गिरजा ठाकुर और मेरा छोटा भाई बीर सिंग ठाकुर आये और बीच बचाव किया तब सुमेन्द्र ठाकुर मुझे जान से मारने की धमकी देते घर से निकला तब स्वयं और मेरी पत्नी भी पीछे – पीछे घर से बाहर निकले तब हम दोनों को देखकर सुमेन्द्र ठाकुर मुझे एवं मेरी पत्नी को देखकर गाली गुप्तार करने लगा और गली में मेरे साथ पुन: मारपीट किया घटना को मेरी गिरजा ठाकुर और छोटा भाई बीर सिंग देखे सुने है और बीच बचाव किये है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 294-IPC, 324-IPC, 458-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















