बसना

बसना : ठाकुरदीया विवाह कार्यक्रम देखने गए युवक की बाईक चोरी

ब्रजमोहन होता ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मेदनीपुर का निवासी है । खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 05.05.2022 को अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डान सिल्वर कलर जिसका नंबर CG 06 C 1353 में ग्राम मेदनीपुर से ग्राम चोरभट्ठी ठाकुरदीया विवाह कार्यक्रम देखने सुनील यादव के साथ गया था । अपनी मोटर सायकल को ठाकुरदीया विवाह कार्यक्रम के पास में ही खडा कर कार्यक्रम देखने गया था। करीबन आधा घण्टे बाद कार्यक्रम देख कर वापस आया तो देखा की मेरी मोटर सायकल उक्त स्थान पर नही थी आस पास पता किया कोई पता नही चला । आज दिनांक तक पता किया जिस पर भी किसी प्रकार का जानकारी नहीं मिल रहा है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटर सायकल सिल्वर कलर क्रमांक CG 06 C 1353 जिसका चेचिस नंबर 06A27F06638 इंजन नंबर 06A27E07781 जो किमती करीबन 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!