बसना : छांदनपुर चौक में कार की ठोकर से युवक की मौत

बसना. हिराधर थनापति ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम छांदनपुर में रहता है , खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 10 सितंबर को प्रात: वह अपने खेत गया था कि करीब 08.30 बजे उनको मोबाईल से सूचना मिला कि आपके भतिजा निरंजन थनापति का एनएच 53 छांदनपुर चौक में एक्सीडेंट हो गया है तब वह तुरंत चौक पहुंचा देखा कि उनके भतिजा निरंजन थानापति रोड के दुसरे छोर में पडा हुआ था सिर तथा बदन में गंभीर चोंट लगने से खून रोड पर फैला हुआ था तभी 108 वाहन आई और उनके भतिजा निरंजन को शासकिय अस्पताल बसना लाये । घटना के संबंध में पुछताछ करने पर पता चला कि निरंजन अपनी दीदी हिमाद्री को भगतदेवरी के लिए बस बिठाने एनएच 53 छांदनपुर चौक अपने मोटर सायकल में आया था अपने मो0सा0 को छांदनपुर चौक में छोडकर अपनी दिदी को पैदल रोड पार करा कर बस बिठाया और जैसे ही बस आगे बढी तभी बसना की ओर से रायपुर तरफ जा रही कार क्रं0 CG13AC2800 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके भतिजे निरंजन थानापति को एक्सीडेंट कर फरार हो गया । एक्सीडेंट से आई चोंटो से निरंजन की मृत्यु होना बताने पर जानकारी हुआ । पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.



























