बसना: गणतंत्र दिवस के अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

बसना । ब्लॉक अंतर्गत दिनांक 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा विद्यालय में 77 वें गणतंत्र दिवस और 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती की शुभ अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया था । इसमें कक्षा अरुण से लेकर अष्टम कक्षा तक सभी भैया बहनों ने अति उत्साह पूर्वक भाग लिया था । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोक्ष प्रधान जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 और विशिष्ट अतिथि विलासिनी प्रधान जनपद सदस्य पक्षेत्र क्रमांक 10 उपस्थित थे। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य धनुर्जय साहू ,संयोजक महादेव पूर्व संयोजक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे । पूर्व संयोजक लोकेश प्रधान एवम वर्तमान संयोजक महादेव मेहर के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 4000 लोगो की व्यस्था की गई थी ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी भैया,बहन,आचार्य ,दीदी,पूर्व भैया बहन एवम समस्त ग्रामवासी और पालक बंधुओ का विशेष योगदान रहा। साथ ही प्रधानाचार्य अनुपमा साहू का भी सराहनीय योगदान रहा

























