बागबाहरा

बागबाहरा : घर के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

बागबाहरा . 19 जुलाई को बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बिराजपाली के तोलेश्वर बारले नामक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है सूचना पर पुलिस की टीम तोलेश्वर बारले के घर सामने पहूंची तो पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम तोलेश्वर बारले पिता राम प्रसाद बारले उम्र 28 साल साकिन बिराजपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया एवं पुछताछ करने पर लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी तोलेश्वर बारले के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 50-50 एमएल देशी महुआ शराब भरी हुयी कुल शराब जुमला 100 एमएल कीमती 40 रूपया, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है। एवं 02 मिक्चर पैकेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!