बागबाहरा

बागबाहरा:पटवारी के सूने घर में चोरी, ताला तोड़कर पायल और   नकद ले गए चोर

बागबाहरा। वार्ड क्रमांक 14 कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक पटवारी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चांदी की पायल और नकदी रकम चोरी कर ली। घटना 15-16 सितंबर की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पटवारी 15 सितंबर को परिवार सहित अपने गांव पिथौरा गया था। घर में कोई मौजूद नहीं था। 16 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे चोरी की सूचना मिलने पर वह वापस बागबाहरा स्थित अपने घर पहुंचा। यहां मकान का ताला व कुंडी टूटी हुई मिली और दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा आलमारी भी खुली हुई थी।
आलमारी की जांच करने पर उसमें रखी 25 ग्राम वजनी चांदी की एक जोड़ी पायल, कीमत करीब 4,500 रुपये तथा 2,700 रुपये नकद गायब मिले। पीड़ित की रिपोर्ट पर बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!