सरायपाली

सरायपाली:चकरदा में 17 से 20 तक सितंबर तक श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, नाटक-आर्केस्ट्रा समेत होंगे विविध आयोजन

सरायपाली। ग्राम चकरदा में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत 17 से 20 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर को कलश स्थापना के साथ होगी। इसके बाद 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ी नाटक पार्टी चंडीभौना द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा। 19 सितंबर को मया के सुरता आर्केस्ट्रा पार्टी की प्रस्तुति होगी, जिसमें संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।
महोत्सव के अंतिम दिन 20 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान डीजे के साथ नगर भ्रमण भी आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!