महासमुंद

तुमगांव:घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

तुमगांव।भोरिंग में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 19 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने प्रार्थी छोटूराम साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार छोटूराम साहू का नया मकान पंचायत भवन के पास है। तीजा पर्व के दौरान उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। 14 सितंबर की रात करीब 12 बजे से 15 सितंबर की सुबह 5 बजे के बीच वह नए मकान में ताला लगाकर पुराने घर में सोने चला गया था। सुबह करीब 9 बजे जब वह नए मकान में नहाने पहुंचा तो सामने का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी और लॉकर भी टूटा हुआ था।
अज्ञात चोर अलमारी से दो नग चांदी के हाफ करधन (कीमत करीब 10 हजार), दो नग चांदी की बिछिया (2 हजार), बच्चे का करधन (1500), पायल (2 हजार), चांदी का सिक्का (1 हजार) तथा गुल्लक व पर्स में रखे 2500 रुपए नकद ले गए। चोरी गए सामान व नकदी की कुल कीमत करीब 19 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!