पटेवा

पटेवा: गोठान से जालीतार हुआ पार जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गोठान से जालीतार चोरी का मामला सामने आया है।सागर दीवान ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी चौकबेडा थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है वर्तमान में ग्राम पंचायत चौकबेडा का उपसरपंच है  दिनांक 19/04/2026 को सुबह करीबन 07/00 बजे गांव में बातचीत चल रहा था कि गौठान में लगाये गये 02 बंडल जाली तार को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है तब  स्वयं एवं चन्द्रशेखर चन्द्राकर, मानसिंग महेश्वरी, धनसिंग बंजारे, केशव कोसरे, परस जोगी के साथ आस पास में खोजबीन पता तलाश कर रहे थे तभी  चन्द्रशेखर चंन्द्राकर ने बताया कि दिनांक 18/04/2026 के रात में करीबन 10/00 से 11/00 बजे के आस पास खेत की रखवाली करके वापस अपने घर आ रहा था उसी समय गांव के सुरेन्द्र पाल पिता गिरवर, शंकर लाल अग्रवाल पिता श्यामलाल अग्रवाल, भोजराम ध्रुव पिता मनिहार ध्रुव ने 02 बंडल जाली तार को उठाकर ले जा रहे थे शायद वही जाली तार होगा बताने पर  सुरेन्द्र पाल पिता गिरवर के घर जाकर देखे तो 02 बंडल जाली तार पुरानी इस्तेमाली जंग लगी वजनी लगभग 80 किलोग्राम कीमती करीबन 8000 रूपये का सुरेन्द्र पाल के घर बाडी में रखा है।  संदेह है कि गौठान में लगे 02 बंडल जाली तार पुरानी इस्तेमाली जंग लगी वजनी लगभग 80 किलोग्राम कीमती करीबन 8000 रूपये को गांव के  सुरेन्द्र पाल, शंकरलाल अग्रवाल व भोजराम ध्रुव चोरी कर ले गये हैं।  पुलिस ने 3(5)-BNS, 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!