पटेवा

पटेवा:रायतुम मोड़ के पास दो बाइक में भिड़ंत, पिता-पुत्र घायल

पटेवा। ग्राम अकोली खुर्द निवासी एक परिवार के दो सदस्य सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना 20 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे NH-53 मार्ग पर रायतुम मोड़ के पास ग्राम टुरीडीह के समीप हुई।

जानकारी के अनुसार देवेन्द्र टोन्ड्रे अपने पिता कनक टोन्ड्रे के साथ अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक CG04QB2393 से ग्राम पचरी खेती-किसानी के काम से गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों वापस अकोली खुर्द लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG06K4366 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बिना संकेत दिए अचानक वाहन मोड़ दिया और देवेन्द्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में देवेन्द्र टोन्ड्रे और उनके पिता कनक टोन्ड्रे सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में कनक टोन्ड्रे के सिर, बाएं हाथ और बाएं पैर में चोट आई। उन्हें डायल 112 की सहायता से शासकीय अस्पताल तुमगांव ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लाइफ लाइन अस्पताल आरंग में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी देवेन्द्र और कनक टोन्ड्रे द्वारा परिजनों को दी गई। इसके बाद 21 अगस्त को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!