महासुमंद

तेन्दूकोना : सरकारी शराब दुकान में नौकरी लगाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी जानिए मामला

तेन्दूकोना। शासकीय मदिरा दुकान में नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लोगों से कुल 2 लाख 30 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद चौकी बुंदेली पुलिस ने महासमुंद निवासी डोमार तांडी और रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र निवासी अंकित कुमार चन्द्राकर के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम नदी चरौदा निवासी राकेश कुमार चक्रधारी ने शासकीय मदिरा दुकान में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की थी। शिकायत पुलिस अधीक्षक के माध्यम से चौकी बुंदेली पहुंची, जहां पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता, उसके परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
जांच में सामने आया कि राकेश कुमार चक्रधारी से नौकरी लगाने के नाम पर उसके ससुर केशव राणा के फोन-पे खाते से 1.20 लाख रुपये तथा राकेश के गूगल-पे के माध्यम से 20 हजार रुपये, कुल 1.40 लाख रुपये आरोपियों द्वारा लिए गए। इसी तरह भूषण लाल चक्रधारी से उसके बेटे अमित कुमार चक्रधारी को शासकीय मदिरा दुकान में नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार रुपये नकद लिए जाने की बात जांच में सामने आई।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने एक राय होकर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर रकम ली थी। नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं मिलने पर शिकायत की गई। जांच में प्रथम दृष्टया ठगी की पुष्टि होने पर डोमार तांडी और अंकित कुमार चन्द्राकर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!