महासमुंद :हार्वेस्टर में फंसा युवक का हाथ मामला दर्ज

महासमुंद ( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में जितेन्द्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी ग्राम पिटियाझर वार्ड नं. 23 महासमुन्द, थाना, तहसील व जिला महासमुन्द छ.ग. का रहने वाला है तथा खेती किसानी का काम करता है । उनके कृषि भूमि ग्राम पिटियाझर में स्थित है । दिनांक 29/11/2022 को उनके खेत में संतू सांवरा पिता बड़कू सांवरा निवासी ग्राम लभरा महासमुन्द, थाना, तहसील व जिला महासमुन्द मजदूरी करने आया था । उनके खेत में हार्वेस्टर क्र. सी. जी. 06- जी जी / 1705 का चालक धान कटाई का कार्य कर रहा था । शाम लगभग 4.00 बजे संतू सांवरा खेत में धान कटाई के काम में मजदूरी कर रहा था तभी हार्वेस्टर क्र. सी. जी. 06- जी जी / 1705 का चालक हार्वेस्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर संतू सांवरा को ठोकर मार दिया जिससे संतू सांवरा का दाया हाथ हार्वेस्टर के सामने फंस गया । दुर्घटना के कारण संतू सांवरा के दांये हाथ की कलाई के आगे कट गया । उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले गये जहां उसकी प्रारंभिक उपचार की गई ।उसके बाद संतू सावरा को समुचित ईलाज के लिए जैन नर्सिंग होम महासमुन्द में भर्ती कराया है जहां उसका ईलाज चल रहा है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























