महासुमंद

महासमुंद: घर के सामने से स्कूटी ले उड़े चोर जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर के सामने खड़ी स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है।दीपक चन्द्राकर  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 23 न्यु मंडी रोड नवीन दुकान गली महासमुंद में रहता है । रेस्टोरेंट का संचालन करता है । दिनांक 19.02.2026 को  अपनी हिरो स्कुटी डस्टनी वी एक्स मेट ब्लेक कलर क्रं0 CG06GY7521 से अपनी होटल गया था वहां से करीबन दोपहर 01.00 बजे वापस अपने घर आया और अपनी स्कुटी को घर के सामने खडी कर घर अंदर चला गया । कुछ देर बाद करीबन 02.00 बजे वापस होटल जाने के अपने स्कुटी के पास गया तो देखा कि स्कुटी को जहां खडी किया था वहां पर  नहीं था जिसका आस पास पता तलाश किया नहीं मिला। हिरो स्कुटी डस्टनी वी एक्स मेट ब्लेक कलर क्रं0 CG06GY7521 जिसका इंजन नंबर JF17EANGM13039 चेचिस नंबर MBLJFW244MGM12071 कीमती 20,000/-रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है ।  पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!