महासुमंद
महासमुंद: तुम मुझे शराब पीने के लिये मना करते हो कहकर पिटाई जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर पत्थर से मारपीट का मामला सामने आया।द्वारिका निषाद ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 09 ग्राम बिरकोनी का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है कक्षा 07 वीं तक पढाई किया है कि दिनांक 14.04.2026 के शाम 07.00 बजे गांव के रिश्तेदार चेतन निषाद के घर शादी का कार्यक्रम था जहां भोजन करने के लिये जा रहा था तभी गांव का पडोसी केशव निषाद देखकर बोला कि तुम मुझे शराब पीने के लिये मना करते हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौज देकर पत्थर उठाकर जान से मारने की धमकी देकर कंधे में मार दिया एवं बायें हाथ की उंगली तथा दाहिने हाथ का पंजा को अपने दांत से काट दिया। घटना को दिनेश चंद्राकर देखें सुने हैं बीच बचाव किया हैं पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1


























