महासुमंद

महासमुंद : कलयुगी बेटा ने उतारा अपने बाप को मौत के घाट

बीते दिन को प्रार्थी अवध बिहारी साहू पिता रिखीराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी जिवतरा थाना जिला महासमुन्द को दिनांक 24.06.2022 के महासमुंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता जी रिखीराम साहू, पडोस के शोभाराम साहू के मकान के सामने मुख्य सडक किनारे खुन से लतपत मृत अवस्था में पडे हुआ है पिताजी रिखीराम साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिनांक 23.06.2022 के दरम्यानी रात को डण्डे से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दिया गया है।

जिस पर थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के द्वारा उक्त सूचना को गंभीरता से लते हुये थाना सिटी कोतवाली व सायबर सेल की टीम को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देषित किया। थाना सिटी कोतवाली व सायबर सेल की टीम एवं डाग स्क्वाड महासमुन्द घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी एवं परिवार संबंधि, भूमि बटवारा संबंधि एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जाॅच दौरान पता चला कि मृतक जब भी शराब व नशा करता था तो घर के सदस्य के साथ आये दिन उनके घर के सामने गाली गलौच व झगडा लडाई करता था।

यह भी पता चला कि दिनांक 23.06.2022 को रात्रि करीब रात्रि 10-11 बजे मृतक अपने बडे बेटे डोगेश्वर साहू एवं छोटे लडके चन्दू उर्फ चन्देश्वर साहू के घर सामने देखा गया था जिसे गवाहों द्वारा देखा गया था। पुलिस की टीम को छोटे लडके चन्दू उर्फ चन्देश्वर साहू पर संदेह होने लगा। जिसको छोटे लडके चन्दू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ प्रारंभ किया गया। पूछताछ करने पर चन्दू द्वारा पुलिस की टीम को गोलमोल जवाब देकर टाल मटोल कर गुमराह करने लगा जिससे बारिकी एवं कडाई से पूछताछ करने पर चन्दू अन्ततः पुलिस की पूछताछ पर नही टीक सका और अपराध करना स्वीकार कर बताया कि हम लोग दो मा के चार भाई है तथा मेरे पिता जी रिखीराम साहू के द्वारा हम चारों भाईयों को डेढ-डेढ एकल जमीन बटवारा में दिये है

इस वर्ष मंे 12 काठा में खेती करने के लिए अपने नाम में स्टाप पेपर में लिखा पढी करवाया हू और 10 काठा जमीन में जोताई करने के अलावा मेरे पिता के द्वारा 02 काठा का जमीन जिसमें जोताई व बोवाई हो चुकी थी मै पुनः उस 02 काठा जमीन मै पुनः जोताई बोवाई कर दिया था दिनांक 23.06.2022 के शाम को खेत काम करके घर आया रात में 07-08 बजे अपने परिवार के साथ खाना खाकर शो गया कि रात गरीब 11-11ः30 बजे मेरे पिता रिखीराम साहू मेरे घर के सामने आकर मेरे दो काठा जमीन में धान बोया है कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा सहन नही होने पर दरवाजा खोल बाहर निकला तो पिता रिखीराम साहू खडे थे जो काफी नशे में थे जिसे मै गाली देने से मना किया

कि उसी समय मेरी पत्नि लक्ष्मीबाई दरवाजा के पास आई तो मेरे पिता उससे भी गाली गलौच करने लगे मै एवं मेरे पिता रिखीराम साहू दोनो धक्का मुक्की हो रहे थे बार बार समझाने पर भी नही मान रहे थे जिससे मै घर अन्दर गया और एक लोहे का राॅड लेकर आया और जान से मारने के नियत से अपने पिता के सिर के पीछे ताकत से राॅड से मारा तक मेरी पत्नि हाथ छुडा अपने घर के अन्दर चले गई तक राड मै एक दो बार और अपने पिता के हाथ व सीने में मारा जिससे वह जमीन में गिर गया

फिर मै पिता पेट में गले मे हाथ से लात से पुरी ताकत से मारा जिससे मेेरे पिता जमीन पर खुन से लतपत होकर जमीन पर गिर गये और फौत हो गया जिसे वहाॅ छोड कर अपने घर चला गया। अपने पिता रिखीराम साहू को लोहे के राॅड से मारकर हत्या कर देना अपराध करना स्वीकार किया। घटना के दौरान पहने कपडा एवं लोहे के राॅड को घर में छीपा के रखना स्वीकार किया। आरोपी चन्दू उर्फ चन्देश्वर साहू पिता रिखीराम साहू उम्र 38 वर्ष सा. ग्राम जीवतरा थाना व जिला महासमुन्द के निशानदेही पर घटना के दिन पहने कपडे व घटना में प्रयुक्त लोहे का राड एवं मृतक द्वारा पहने गये घडी का पट्टा (चैन) जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध/धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!