महासुमंद

महासमुंद:घोड़ारी ओवरब्रिज के पास कंटेनर की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक पर FIR

महासमुंद। घोड़ारी ओवरब्रिज के आगे पंकज जनरल स्टोर्स के पास 29 अगस्त को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद कंटेनर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक उत्तम साहू (21) निवासी परसवानी और लकेश विश्वकर्मा (24) निवासी हसदा-1, जिला धमतरी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GP 1360 से महासमुंद से बिरकोनी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान दोपहर करीब 3:50 बजे घोड़ारी ओवरब्रिज से लगभग 500 मीटर आगे सामने से आ रहे कंटेनर क्रमांक DD 01 AA 9285 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मामले में सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस ने मर्ग जांच के बाद कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!