बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चों के हृदय रोगों की जांच एवं परामर्श 13 सितंबर को

बसना। बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से 13 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में बच्चों के लिए हृदय रोग जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में जन्मजात हृदय रोग, दिल में छेद (ASD/VSD/PDA), हृदय के वाल्व की समस्या, जन्म से नीलापन वाली हृदय बीमारी, बच्चों में हार्ट फेल्योर, तेज या अनियमित धड़कन, रूमेटिक हृदय रोग तथा जन्म के बाद होने वाली हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा।
पोस्टर के अनुसार शिविर में 2D ईको (Echocardiography), ECG, पल्स ऑक्सीमेट्री (ऑक्सीजन स्तर की जांच), रक्तचाप एवं आवश्यकतानुसार अन्य शारीरिक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बच्चों में दूध पीते समय जल्दी थक जाना, वजन एवं लंबाई का सही विकास न होना, बार-बार सांस फूलना या तेज सांस चलना, बार-बार निमोनिया या सीने में संक्रमण, होंठ-जीभ-नाखून नीले पड़ना, खेलते समय जल्दी थकना, बेहोशी, तेज या अनियमित धड़कन तथा डॉक्टर द्वारा हृदय में मर्मर बताए जाने जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है।
अभिभावकों से बच्चों को संतुलित आहार देने, नियमित टीकाकरण कराने, धूम्रपान से दूर रखने, हल्की-फुल्की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई है।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद
दिनांक: 13 सितंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!