बसना

बसना:बोर से पानी ले जाने से रोकने पर किसान से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी

बसना। ग्राम परसकोल निवासी किसान ने बिछिया सीमा स्थित अपने खेत में लगे बोर से दूसरे खेत में पानी ले जाने से मना करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, किसान 8 सितंबर 2026 की शाम अपने खेत में लगी धान की फसल देखने गया था। उसके खेत से लगे जुगल बुड़ेक के खेत में ग्राम बिछिया निवासी भोजराज बुड़ेक काम कर रहा था। आरोप है कि भोजराज बुड़ेक बिना पूछे किसान के खेत में लगे बोर से पाइप के माध्यम से जुगल बुड़ेक के खेत में पानी ले जा रहा था। मना करने पर भोजराज ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास रखे बांस के डंडे से मारपीट की।
मारपीट में किसान के सिर के पीछे तथा दोनों कंधों में चोट लगने और दर्द होने की बात शिकायत में कही गई है। घटना के दौरान विनोद साहू निवासी परसकोल और रामप्रसाद यादव निवासी बिछिया ने बीच-बचाव किया तथा घटना को देखा-सुना। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!