बसना

14 नवंबर को अघरिया किसान सम्मान समारोह का आयोजन, बसना क्षेत्र के इन किसानों का होगा सम्मान

रामकुमार नायक,बसना(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और प्रदेश में अघरिया समाज का खेती किसानी के क्षेत्र में अहम भूमिका मानी जाती है, जिन गांवों में अघरिया समाज के लोग निवास करते है वहां अपने अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य समाज के लोग करते हैं, इसी कड़ी में अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा द्वारा आगामी दिनांक 14 नवंबर को अघरिया समाज के जैविक खेती, बागवानी फसल, सब्जिवर्गीय फसल, दूध उत्पादन, मशरूम उत्पादन, और सर्वाधिक रकबे में खेती, उक्त छः श्रेणियों में अखिल भारतीय अघरिया समाज के सभी क्षेत्रों से प्रत्येक श्रेणी में एक – एक किसान जो उस क्षेत्र में सर्वाधिक रकबे/उत्पादन वाला हो उसे सम्मानित किया जाएगा।
अखिल भारतीय अघरिया समाज के सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र के ऐसे किसानों की जानकारी एकत्रित कर हमें भेजने की अपील क्षेत्रीय समिति डभरा के द्वारा की गई है,
अखिल भारतीय अघरिया क्षेत्र बसना से जैविक खेती के क्षेत्र में कन्हैया पटेल सागरपाली, सब्जी खेती के क्षेत्र में कुमार सिंग चौधरी बिजराभांठा, दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में रामकुमार पटेल पड़कीपाली, मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में किशोर कुमार पटेल टांगापासा, और सर्वाधिक रकबा में खेती के लिए कुंजमन नायक सरकण्डा के नाम का प्रस्ताव अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र डभरा को भेजा गया है, बसना क्षेत्र के उक्त अघरिया किसानों को आगामी 14 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा,
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बसना के अध्यक्ष गोपाल नायक ने कहा कि बहुत ही खुशी का विषय है कि डभरा क्षेत्र के सजातीय बन्धुओं के द्वारा अघरिया किसानों का सम्मान किया जाएगा, पूरी डभरा टीम को अखिल भारतीय अघरिया बसना की ओर शुभकामनाएं.
बसना क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डंकाधर चौधरी और कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद पटेल ने कहा कि समाज के किसानों को इस प्रकार से सम्मानित करने से किसान भाइयों का उत्साह वर्धन बढेगा और खेती के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी रूचि बढ़ेगी.
बसना क्षेत्रीय सचिव हरप्रसाद चौधरी समेत सभी पदाधिकारियों ने कहा कि  डभरा क्षेत्र के अघरिया सजातीय बन्धुओं की अनूठी पहल समाज के साथ साथ व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी, हर क्षेत्र में इस प्रकार के सम्मान समारोह का आयोजन होना चाहिए.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!