भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज लोकसभा विस्तारको से ऑडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की बात… पीएम केयर फंड के लिए सहयोग राशि एंव आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड एंव प्रचार के लिए किया निर्देशित…

बसना (काकाखबरीलाल) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा विस्तारको से ऑडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बात की। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने विधानसभा विस्तारको से बातचीत की ।जिसमें भंवरपुर मंडल में निवासरत जांजगीर-चांपा लोकसभा विस्तारक रहे करुणाकर उपाध्याय भी इस ऑडियो कान्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा सभी विस्तारको से आग्रह किया गया कि इस संकट की घड़ी में जो कोरोना वारियर्स निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हुए हैं उनको सम्मानित किया जाना है । इसके लिए अपने बूथ की कम से कम 40 लोगों से संपर्क कर उनका हस्ताक्षर कराएं एवं पीएम केयर फंड के लिए उनसे सहयोग राशि हेतु आग्रह करें । इसी प्रकार आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रचार प्रसार करने तथा मास्क वितरण के लिए चिंता करने का निर्देश दिया गया है।





























