रायगढ़

अघरिया समाज शासन प्रशासन के साथ मिलकर मास्क,खाद्यान्न सामग्री वितरण जैसी पुनीत कार्य को दे रहा अंजाम

तमनार (काकाखबरीलाल)।कोरोना महामारी लॉक डाउन में फंसे अन्य जिला राज्यो के मजदूरों को शासन प्रशासन द्वारा ठहरने खानपान स्वास्थ्य की व्यवस्था किया जा रहा है।अघरिया समाज कृषक अन्नदाता के साथ जनसेवक दानदाता के रूप में जाना जाता है। मानव सेवा हेतु इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी तमनार द्वारा अनुमति आदेश प्राप्त होते ही सामाजिक बन्धुओ पूरे तमनार तहसील में तहसीलदार,जनपद,अधिकारी कर्मचारियों एवं तमनार,पूंजीपथरा,घरघोडा थाना स्टाफ ग्राम पंचायतों से सतत संपर्क बनाए हुए है।सूचना मिलते ही अधिकारियों के संज्ञान में केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मानसिंह नायक के नेतृत्व में तमनार तहसील में सेनेटाइजर,सुखा राशन सामग्री (मास्क,साबुन, चावल,दाल,तेल,मसाला,सब्जी) वितरण की जा रही है।10 अप्रैल तक लगभग 2 क्विंटल चावल अन्य सामग्री चार जगहों में दर्जनों जरूरतमन्दो को प्रदाय किया जा चुका है। सराईपाली आइसोलेशन सेंटर में टावर लाइन झारखंड के 15 कामगारो को सूखा राशन सामग्री चावल 64 किलो, सब्जियां,कपड़ा धोने का साबुन पत्तल दोना अन्य सामग्री प्रदाय किया गया।जिसमे अघरिया समाज के दुलेन्द्र पटेल,मीनकेतन पटेल जीवरी,गजेंद्र पटेल भुईकुर्री, सूरज पटेल बगबुड़ा,महेश नायक डारआमा एवं थाना पूंजीपथरा से सीआर डनसेना,करारोपण अधिकारी भागीरथी डनसेना,सचिव सविता राठिया, सरपंच कोटवार की उपस्थिति रही। 6 अप्रेल परिक्षेत्र आमगांव के टांगरघाट में जशपुर जिला से आए गाय भैस दूध बेचने वाले अहीर वर्ग हेतु 10 लोगों को 10 दिनों का संपूर्ण सुखा राशन सामग्री चावल दाल सब्जी तेल मसाला अन्य दिनेश चौधरी कमल पटेल तेजराम नायक रतन लाल पटेल द्वारा प्रदान किया गया।8 अप्रैल डोलेसारा में पश्चिम बंगाल से बंगाली परिवार कुआं खोदने वाले,ईटा बनाने वाले मजदूर एवं गाय भैंस पालन करने वाले को 63 किलो चावल दाल सब्जियां अन्य सामग्री दुर्योधन पटेल,त्रिलोचन चौधरी,रामकुमार, गोवर्धन पटेल, अश्वनी पटेल,सरपंच निराश्री पैकरा,ग्राम पटेल माणिक पटनायक तुलसीदास चौकीदार रहे। 9 अप्रैल बजरमुड़ा मुंगेली जिला से आए 9 मजदूरों को संपूर्ण सुखा राशन सामग्री क्षेत्रीय अध्यक्ष मानसिंह नायक,यादलाल नायक,हेमलाल पटेल,धनी राम,घासी राम,जनपद उपाध्यक्ष बुढा गौटिया, सरपंच बंशी लाल सिदार,अरुण राय पूर्व डीडीसी इस पुनीत कार्य में उपस्थिति रही।

नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल का कहना है कि अघरिया समाज तमनार द्वारा बहुत सराहनीय पहल है। संकट की घटी मे जरूरतमंद लोगो की दैनिक आवश्यकताओं हेतु सभी लोग आगे आकर जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता के नाते सहयोग करे तो हम एक सभ्य समाज का उदाहरण पेश कर सकते है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!